खेतड़ी में विरासत दिवस समारोह, पन्ना शाह तालाब जगमगाया:स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की झांकियां निकाली
खेतड़ी में विरासत दिवस समारोह, पन्ना शाह तालाब जगमगाया:स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की झांकियां निकाली
खेतड़ी : खेतड़ी में शुक्रवार देर शाम रामकृष्ण मिशन द्वारा विरासत दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर ऐतिहासिक पन्ना शाह तालाब को 13 हजार दीपकों से जगमग किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की झांकियां भी निकाली गईं। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज और शिक्षाविद् अशोक सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने की।

विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी की ये भूमि दो महान विभूतियों, स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की दोस्ती के लिए जानी जाती है। उन्होंने युवाओं को इन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि खेतड़ी की विरासत ने स्वामी विवेकानंद को सनातन धर्म को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजा अजीत सिंह के सहयोग से ही स्वामी विवेकानंद 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति का परचम लहराया था।
कार्यक्रम के तहत, खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल के सामने लगी राजा अजीत सिंह की प्रतिमा से स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की सजीव झांकियां शुरू हुईं। ये झांकियां पूरे कस्बे से होते हुए ऐतिहासिक पन्ना शाह तालाब पर पहुंचीं, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद लीलाधर सैनी, सुधीर गुप्ता, राजेंद्र यादव, महावीर प्रसाद, अमित सैनी, रमाकांत वर्मा, एसआई सुनील सैनी, विजेश कुमार, रविन्द्र सैनी, योगेश सोनी, प्रदीप झुंझुंनूवाला, कृष्ण कुमार, तरुण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039291


