[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना उपखंड के गांवों में फव्वारा सेटों की नोजल चोरी:चार किसानों के खेतों में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना उपखंड के गांवों में फव्वारा सेटों की नोजल चोरी:चार किसानों के खेतों में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

बुहाना उपखंड के गांवों में फव्वारा सेटों की नोजल चोरी:चार किसानों के खेतों में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

बुहाना : बुहाना उपखंड के चार गांवों में चोरों ने किसानों के खेतों से फव्वारा (स्प्रिंकलर) सेटों की नोजल चोरी कर ली। बीती रात भुरीवास, जैतपुर, कुहाड़वास और झरोड़ा गांवों में हुई इन चोरियों से किसानों कोनुकसान हुआ है और सिंचाई कार्य बाधित हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय किसानों ने बताया कि भुरीवास गांव में मदन पुत्र सत्यवीर के खेत से 17 नोजल, जैतपुर में पवन पुत्र प्रकाश के खेत से 18 नोजल, कुहाड़वास में बलवान पुत्र बहादुर सिंह के खेत से 13 नोजल और झरोड़ा में चेतन पुत्र जगबीर के खेत से 15 नोजल चोरी हुई हैं। जल चोरी होने से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। इसके साथ ही खड़ी फसलों की सिंचाई भी रुक गई है, जिससे फसलें सूखने का खतरा बढ़ गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बुहाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खेतों और आसपास के क्षेत्रों का मुआयना किया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। लगातार हो रही चोरियों के चलते ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरों पर लगाम नहीं लगी तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker