बावलिया बाबा निर्वाणोत्सव 28-29 दिसंबर को चिड़ावा में:महेश मालानी सचिव विनोद मोदी कोषाध्यक्ष बने नियुक्त, धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू
बावलिया बाबा निर्वाणोत्सव 28-29 दिसंबर को चिड़ावा में:महेश मालानी सचिव विनोद मोदी कोषाध्यक्ष बने नियुक्त, धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू
चिड़ावा : चिड़ावा में परमहंस पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा का दो दिवसीय निर्वाणोत्सव 28 और 29 दिसंबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और आयोजन समिति ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
मुख्य बाजार स्थित बाबा की साधना स्थली चौरासिया मंदिर परिसर में परमहंस पंडित गणेशनारायण भंडारा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दामोदर हिम्मतरामका ने की। इसमें निर्वाणोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
झंडीप्रसाद हिम्मतरामका अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठित
बैठक में समाजसेवी झंडीप्रसाद हिम्मतरामका को समिति का अध्यक्ष चुना गया। महेश मालानी को सचिव और विनोद मोदी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप देने का संकल्प लिया।
भजन संध्या से पहले बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
निर्वाणोत्सव के तहत 28 दिसंबर को महा आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या से पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी ज्ञान सिंधु स्कूल के निदेशक विक्रम शर्मा को सौंपी गई है, जो बच्चों की प्रस्तुतियों का संयोजन करेंगे।
29 दिसंबर को बाबा के निर्वाणोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यापक व्यवस्था की जाएगी, ताकि सभी भक्त सहज रूप से प्रसाद ग्रहण कर सकें।
व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय
बैठक में मंदिर की साज-सज्जा, मंच निर्माण, साउंड सिस्टम, रसोई, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन को समयबद्ध और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर पवन-प्रमोद भीमराजका, राजेश बैद, महेश सर्राफ, मुकेश हलवाई, प्रशांत अग्रवाल, सुनील मक्खन डालमिया, संजय दाधीच, विक्रम शर्मा, दामोदर हिम्मतरामका, विनोद मोदी, रामकिशन केडिया, मंदिर महंत विनोद चौरसिया, श्रवण पारीक, सज्जन मोदी, सुमित मंड्रेलिया, अमित सर्राफ, सुरेन्द्र वैद, संजय जाजू, अनिल गोयल, पुरुषोत्तम पिचानवेवाला और रामचंद्र शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039448


