[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवेंजर जिम का वार्षिकोत्सव, डॉ. एम.एम. पुकार ने केक काटकर की शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवेंजर जिम का वार्षिकोत्सव, डॉ. एम.एम. पुकार ने केक काटकर की शुरुआत

अवेंजर जिम का वार्षिकोत्सव, डॉ. एम.एम. पुकार ने केक काटकर की शुरुआत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भरतीया रोड स्थित अवेंजर जिम का द्वितीय वार्षिकोत्सव मंगलवार शाम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार द्वारा केक काटकर की गई। इस दौरान डॉ. पुकार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के व्यस्त और भागदौड़ भरे समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। जिम जैसे संस्थान युवा पीढ़ी को फिटनेस के प्रति प्रेरित करते हैं, जो सराहनीय है।

कार्यक्रम में डॉ. नदीम खान, रहीश भाटी, कोम काज़ियांन सदर संजय भाटी, पूर्व सदर ज़ाकिर झरियावाला, चूरू जिला अंजुमन अल शबाब जिलाध्यक्ष जमील चौहान, कैलाश सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अवेंजर जिम के डायरेक्टर रहीश भाटी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनर अरबाज खान ने किया।

इस अवसर पर ट्रेनर समीर खान, आदिल खान, सुश्री अवनी, कोमल, नोमान सैय्यद, सोयल भाटी, इब्राहिम भाटी सहित जिम से जुड़े कई युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin