[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज झुंझुनूं दौरे पर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे सरकार की दो साल की उपलब्धियां

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज झुंझुनूं दौरे पर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे सरकार की दो साल की उपलब्धियां

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज झुंझुनूं दौरे पर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे सरकार की दो साल की उपलब्धियां

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार को झुंझुनूं के दौरे पर रहेंगे। मंत्री सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर करीब 11 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 11.30 बजे राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर “बढ़ता राजस्थान–बदलता राजस्थान” विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

इस दौरान मंत्री गहलोत पत्रकारों से संवाद करते हुए सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी साझा करेंगे। इसके बाद वे सूचना केंद्र में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सभा के उपरांत प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर जिले में रवाना किया जाएगा। झुंझुनूं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री गहलोत चूरू जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles