[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे कंबल:-1 डिग्री तापमान में जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत, कीर्तन का भी आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे कंबल:-1 डिग्री तापमान में जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत, कीर्तन का भी आयोजन

फतेहपुर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे कंबल:-1 डिग्री तापमान में जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत, कीर्तन का भी आयोजन

फतेहपुर : फतेहपुर में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। कस्बे में भारी ठंड और तापमान लगातार -1 डिग्री सेल्सियस होने की स्थिति में यह उपयोगी साबित होगा। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कच्ची बस्तियों और शहर के विभिन्न वार्डों में पहले से चिह्नित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सूची तैयार की थी। इन परिवारों को सम्मानपूर्वक कंबल दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सारनाथ आश्रम में संत श्री रोशन नाथ जी महाराज और श्री दयाल गिरी जी महाराज के सानिध्य में हुआ। ट्रस्ट सदस्यों ने संतों का कंबल, माला और गजरा अर्पित कर स्वागत किया। इस मौके पर श्री रोशन नाथ जी महाराज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजनों की प्रस्तुति दी। लाभार्थियों को संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

कच्ची बस्तियों के अलावा, फतेहपुर शहर के कई वार्डों की निर्धन और जरूरतमंद परिवारों को भी संतों के मार्गदर्शन में कंबल वितरित किए गए। ट्रस्ट के संरक्षक ने उपस्थित लोगों को ट्रस्ट की गतिविधियों, सेवा कार्यक्रमों, आगामी पेंशन सत्यापन अभियान और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में सांवरमल सिंगोदिया, बंशीधर गढ़वाल, तोलाराम प्रजापत, कालू जी दर्जी, प्रशांत खेडवाल, पंकज नगवान, धनपत और प्रभारी राजकुमार सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles