चूरू में अड्डे से गिरने से मजदूर घायल:सिर में गंभीर चोट लगने पर भालेरी से चूरू रेफर, घर में कलर का काम कर रहा था
चूरू में अड्डे से गिरने से मजदूर घायल:सिर में गंभीर चोट लगने पर भालेरी से चूरू रेफर, घर में कलर का काम कर रहा था
चूरू : भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर में गुरुवार दोपहर एक मजदूर अड्डे से गिर गया। इस हादसे में मजदूर के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भालेरी से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है। सुजानगढ़ निवासी जावेद (32) पुत्र सलीम मेलूसर गांव में एक घर में पेंटिंग का काम कर रहा था। गुरुवार दोपहर वह अड्डे पर चढ़कर दीवार पर पेंट कर रहा था, तभी अचानक नीचे गिर गया।
हादसे के बाद साथी मजदूरों और घर मालिक की मदद से घायल जावेद को तुरंत भालेरी पीएचसी पहुंचाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायल जावेद का इलाज शुरू किया। मजदूर इखलाख ने बताया कि जावेद फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसके इलाज के लिए कई जांचें करवाई जा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966530


