[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बीपीएल परिवार की 65 वर्षीय महिला को 17 माह से नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बीपीएल परिवार की 65 वर्षीय महिला को 17 माह से नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन

चूरू में बीपीएल परिवार की 65 वर्षीय महिला को 17 माह से नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : जिला मुख्यालय पर बीपीएल परिवार की 65 वर्षीय महिला को 17 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। यहां वार्ड नंबर 50 की वृद्ध महिला रामी देवी पुत्री मालाराम पत्नी चंदू राम ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पेंशन शुरू हुई थी। उसके पी पी ओ नंबर आर जे एस 12913941 है। रामी देवी ने बताया कि नगरपरिषद, समाज कल्याण विभाग और कलेक्ट्री में जाकर कई बार गुहार लगाई फिर भी उसे 17 माह से पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र भी जमा करवा दिया है। रामी कचरा बिनकर गुजार कर रही है। पति चंदू राम लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। वे बीकानेर के डॉक्टर से उपचार करवा रहे हैं। घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। पेंशन मिल जाती तो कुछ राहत मिल जाती। रामी ने कहा कि सरकार की पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलना बहुत ही गलत बात है। अधिकारी सुनते ही नहीं हैं, कहां जाएं। कुल मिलाकर बीपीएल परिवार की बेहद जरूरतमंद वृद्ध महिला को सरकार की पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलना जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहा है। लगता है यहां बैठे उच्च अधिकारी भजन लाल शर्मा और मोदी सरकार की योजनाओं का भट्ठा बैठाने में लगे हुए हैं। आखिर चूरू जिला मुख्यालय पर बैठे अधिकारी कर क्या रहे हैं, क्या इनकी आत्मा भी मर चुकी है। बड़े ही दुर्भाग्य की बात है।

Related Articles