[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में कार-ऑटो की टक्कर, एक व्यक्ति के पैर टूटे:ऑटो चालक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, ओजटू बाईपास पर हादसा हुआ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में कार-ऑटो की टक्कर, एक व्यक्ति के पैर टूटे:ऑटो चालक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, ओजटू बाईपास पर हादसा हुआ

चिड़ावा में कार-ऑटो की टक्कर, एक व्यक्ति के पैर टूटे:ऑटो चालक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, ओजटू बाईपास पर हादसा हुआ

चिड़ावा : चिड़ावा-ओजटू बाईपास पर बुधवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। पंडित गणेश नारायण द्वार के पास एक कार ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब एक ऑटो-रिक्शा कट से टर्न ले रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में आलमपुरा निवासी ऑटो चालक मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से चिड़ावा के उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर चिड़ावा एएसआई बलवीर चावला और आसूचना अधिकारी महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई।

Related Articles