[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नरोदड़ा में शहीद मोहनसिंह ख्यालिया का 54वां शहादत दिवस मनाया:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, एथलेटिक्स विजेताओं को भी किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

नरोदड़ा में शहीद मोहनसिंह ख्यालिया का 54वां शहादत दिवस मनाया:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, एथलेटिक्स विजेताओं को भी किया सम्मानित

नरोदड़ा में शहीद मोहनसिंह ख्यालिया का 54वां शहादत दिवस मनाया:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, एथलेटिक्स विजेताओं को भी किया सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के नरोदड़ा गांव में रविवार को शहीद मोहनसिंह ख्यालिया का 54वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शहीद वीरांगना देऊ देवी, प्रशासक महेंद्र सिंह ख्यालिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमृत ख्यालिया, कर्नल विजेंद्र सिंह, सूबेदार रणजीत गढ़वाल, सूबेदार भागीरथ सिंह डुडवा, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सूबेदार फूलसिंह तथा वारंट ऑफिसर महावीर मातवा ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान शहीद भागीरथ सिंह पूनिया (जाजोद), शहीद लियाकत अली खीरवा, शहीद जयपाल सिंह चलका एवं शहीद शिशुपाल सिंह बगड़िया के परिजनों का भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर कर्नल विजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर अमर रहते हैं और समाज के लिए प्रेरणा स्तंभ होते हैं।

पुरस्कार भी वितरित

कार्यक्रम के तहत आयोजित खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं नकद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम को पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भंवरलाल जांगिड़, सूबेदार जमालुद्दीन, हवलदार सार्दुल खान और भागीरथ थानेदार ने भी संबोधित किया। खेल संयोजक जीताराम भूकर तथा निर्णायक मंडल कैप्टन शिवराम ख्यालिया, रामकुमार थानेदार, भंवरलाल जांगिड़, अशोक ख्यालिया, घीसालाल ख्यालिया एवं राकेश भूकर का विशेष सम्मान किया गया।

इस समारोह में हवलदार तुलछाराम, रामचंद्र, मदनलाल, मोहन बाबूजी, नंदलाल जांगिड़, अशोक ग्रामसेवक, नौरंग बाबूजी, गोपाल ख्यालिया, श्रवण उस्ताद, भगवाना राम भूकर, किरोड़ीमल भूकर, शंकरलाल जांगिड़, परमेश्वर लाल शर्मा, प्राचार्य मातादीन शर्मा, सुखराम ख्यालिया, श्रवण कुमार, पूरणमल भूकर, बनवारीलाल शर्मा, सूबेदार छत्र खान, रोशन अली, लेफ्टिनेंट शमशेर अली, संसार सिंह मील, सूबेदार दान सिंह चौधरी, सूबेदार रविंद्र सिंह, हवलदार सुरेंद्र ढाका, कैप्टन कानसिंह तथा स्थानीय विद्यालयों व बैंक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker