[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसपुरा गांव की धापा देवी को डिजाइन इनोवेशन अवॉर्ड:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, 14 सालों से पारंपरिक शिल्प कौशल में किए नवाचार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आसपुरा गांव की धापा देवी को डिजाइन इनोवेशन अवॉर्ड:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, 14 सालों से पारंपरिक शिल्प कौशल में किए नवाचार

आसपुरा गांव की धापा देवी को डिजाइन इनोवेशन अवॉर्ड:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, 14 सालों से पारंपरिक शिल्प कौशल में किए नवाचार

मूंडरू : मूंडरू कस्बे के आसपुरा गांव निवासी धापा देवी पत्नी भैरूराम रैगर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘डिज़ाइन इनोवेशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

धापा देवी को यह विशिष्ट सम्मान उनके काम “उज्ज्वल” के लिए मिला है। उन्हें यूरोपीय उत्पाद डिज़ाइन पुरस्कार, आईएफ डिज़ाइन पुरस्कार और डिज़ाइन इनोवेशन अवॉर्ड 2023 से भी नवाजा जा चुका है। यह पुरस्कार विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया है।

धापा देवी पिछले 14 सालों से अधिक समय से जयपुर रेग्स से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने कौशल का उपयोग कर कालीन के कई डिज़ाइन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने भारतीय शिल्प विरासत को समकालीन डिज़ाइन दृष्टि के साथ जोड़ने का कार्य किया है।

‘डिज़ाइन इनोवेशन अवॉर्ड’ उन सह-निर्मित परियोजनाओं को मान्यता देता है, जहां शिल्पकार और डिज़ाइनर मिलकर पारंपरिक शिल्प कौशल पर आधारित नए, बाज़ार-उन्मुख डिज़ाइन विकसित करते हैं। यह पुरस्कार केवल तकनीकी निपुणता को ही नहीं, बल्कि रचनात्मक नवाचार, व्यवसायिक प्रासंगिकता और पारंपरिक कौशलों के आधुनिक डिज़ाइन मांगों के साथ संवेदनशील समावेश को भी महत्व देता है।

इस पुरस्कार में नकद राशि, एक शॉल, प्रमाणपत्र और ताम्रपत्र शामिल है। यह सम्मान शिल्पकार और डिज़ाइनर दोनों को प्रदान किया जाता है। धापा देवी एक दशक से भी अधिक समय से जयपुर रेग्स समुदाय का अभिन्न अंग रही हैं।

Related Articles