[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत समिति सरदारशहर में 81 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पंचायत समिति सरदारशहर में 81 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

प्रधान निर्मला राजपुरोहित ने दिया मीटिंग हॉल, पार्क व जिम का तोहफा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : पंचायत समिति परिसर में 81 लाख रुपए की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का रविवार को लोकार्पण किया गया। ये सभी कार्य प्रधान निर्मला राजपुरोहित के कार्यकाल में पूरे किए गए हैं।

ये हुए विकास कार्य-20 लाख से पार्क व 2 ट्यूबवेल, 28 लाख से नवनिर्मित सभागार हॉल, 15 लाख से 3 कमरों का निर्माण, 3 लाख से शुलभ कॉम्प्लेक्स, 15 लाख से इंटरलॉक निर्माण। लोकार्पण समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सारण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों का बैंड-बाजे और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

राठौड़ बोले- 41 करोड़ के लोकार्पण से बनाया नया आयाम

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित के नेतृत्व में पंचायत समिति ने विकास का नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा, “गांवों में लोग कह रहे थे- आगे प्रधान जी का काफिला और पीछे शिलापटों से भरी गाड़ी चलती है।” राठौड़ ने 5 साल के स्वर्णिम कार्यकाल के लिए राजपुरोहित को बधाई दी।

किसान हितों के लिए समर्पित- विधायक हरलाल सारण

चूरू विधायक हरलाल सारण ने कहा कि भजनलाल सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

‘गरीब को गणेश मानकर कराया विकास’ – मधुसूदन राजपुरोहित

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि लोगों ने जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे ईमानदारी से निभाया। “गरीब को गणेश मानकर करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए,” उन्होंने कहा। साथ ही सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित

पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, दुर्गा मेघवाल, रामनिवास पारीक, गिरधारीलाल स्वामी, हिरालाल बैनीवाल, दशरथ सिंह राठौड़, एडवोकेट श्योकरण पोटलिया, मुकेश भामा, राजवीर सिंह राठौड़, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin