उप मुख्यमंत्री बैरवा से मिला आईटी यूनियन का प्रतिनिधि मंडल, पड़ सृजन की मांग पर डॉ बैरवा ने दिया सकारात्मक आश्वासन
उप मुख्यमंत्री बैरवा से मिला आईटी यूनियन का प्रतिनिधि मंडल, पड़ सृजन की मांग पर डॉ बैरवा ने दिया सकारात्मक आश्वासन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी ने मंगलवार को राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा से शिष्टाचार मुलाकात कर राजसेस सोसाइटी के अधीन पदों को आईटी कैडर में सम्मिलित करवाए जाने एवं पूर्व में उच्च शिक्षा, आयुर्वेद, परिवहन विभाग में आईटी के पदों के सृजन के संबंध में दिए गए ज्ञापन के संबंध में अवगत कराया कि आयुर्वेद विभाग की पत्रावली वित्त विभाग द्वारा निस्तारित कर दी गई है परंतु उच्च शिक्षा एवं परिवहन विभाग की पत्रावली वित्त विभाग प्रेषित नहीं की गई है।कपिल चौधरी ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा को अवगत करवाया कि जिस तीव्र गति से विभाग ऑनलाइन सेवाओं की ओर अग्रसर हो रहा है, उसी अनुरूप राज्य के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए आईटी विशेषज्ञ कर्मियों के पदों का सृजन अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, चौधरी ने राजसेस सोसाइटी के पदों को केडर में सम्मिलित करवाए जाने पर भी जोर दिया। उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने ज्ञापन को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए, विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045308

