[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी तेज

कलेक्टर सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि इम्यूनाइजेशन, एएनसी जांच व स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनीटरिंग करें तथा उपखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करें।

बीएचएस बैठकों आदि में सभी बीसीएमओ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करें तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम आदि के पास संधारित ड्यू लिस्ट देखें व इम्यूनाइजेशन में अपेक्षित प्रगति लाएंं। सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा टीकाकरण से नहीं छूटे। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समयबद्ध ढंग से गतिविधियां संपादित करने और निजी चिकित्सालयों से भी आवश्यक गतिविधियां सुनिश्चित करवाने की बात कही।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यनुरूप नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा पोर्टल पर डाटा अपडेट करने की बात कही। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डिस्पोजल टाइम कम करते हुए इन प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण करें। सभी अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग करते हुए संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को निस्तारित करें। इसी के साथ ई-डाक पेंडेंसी भी समाप्त करें। एडीएम अर्पिता सोनी ने जगणना हेतु प्रगणकों के प्रशिक्षण के बारे में चर्चा कर निर्देश दिए। सीईओ श्वेता कोचर ने सभी ईआरओ को टेस्टिमोनियल संधारण व निरीक्षण व सड़क सुरक्षा को लेकर समुचित निर्देश दिए।

इस दौरान एसीईओ भागचंद खारिया, सीडीईओ संतोष महर्षि, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, पीएचईडी एसई चुन्नीलाल, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ सुनील मेहरा, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, डीएसओ अंशु तिवाड़ी, आईसीडीएस डीडी नरेन्द्र सिंह, एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह, महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेन्द्र सिंह, सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ आरजी सेपट, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

Related Articles