[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थानी साहित्य, भाषा और संस्कृति संरक्षण पर सरकार गंभीर : लखावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थानी साहित्य, भाषा और संस्कृति संरक्षण पर सरकार गंभीर : लखावत

राजस्थानी साहित्य, भाषा और संस्कृति संरक्षण पर सरकार गंभीर : लखावत

चूरू : राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने चूरू में प्रयास संस्थान द्वारा आयोजित राजस्थानी साहित्यकार सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार साहित्य, भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। राजस्थानी भाषा हमारी पहचान और गौरव का केंद्र है।

लखावत ने बताया कि सरकार मेड़ता में लगभग 12 करोड़ रुपए से मीराबाई भक्ति सर्किट बना रही है, साथ ही महाराणा प्रताप सहित लोकदेवताओं के पैनोरमा और स्मारकों पर भी काम चल रहा है। उन्होंने मातृभाषा में शिक्षा को बड़ा कदम बताते हुए कहा कि राजस्थान की बोलियों में पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।

समारोह में नागराज शर्मा, हरीश बी. शर्मा, संतोष चौधरी, मदन सैनी, सगमानंद, जेठानंद सहित कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles