सीकर के सिंहासन गांव में 24 घंटे से लापता युवक का शव 150 फीट गहरे कुएं में मिला, सिविल डिफेंस टीम ने किया रेस्क्यू
सीकर के सिंहासन गांव में 24 घंटे से लापता युवक का शव 150 फीट गहरे कुएं में मिला, सिविल डिफेंस टीम ने किया रेस्क्यू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : दादिया थाना इलाके के सिंहासन गांव में पिछले 24 घंटे से लापता चल रहे युवक का शव गांव के ही मंदिर के पास स्थित करीब 150 फीट गहरे कुएं में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सिविल डिफेंस टीम और पुलिस ने पहुंचकर रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।
दादिया थाना SHO बुद्धि प्रसाद के अनुसार मृतक की पहचान लालचंद सैन (45) पुत्र नंदकुमार सैन, निवासी सिंहासन के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह से लापता था। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को ग्रामीणों ने मंदिर के पास कुएं में टॉर्च की रोशनी डाली तो उन्हें अंदर शव नजर आया।

सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला और एसके हॉस्पिटल भेजा। SHO ने बताया कि लालचंद गांव में एक नाई की दुकान पर काम करता था। वह मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज सिंहासन व जयपुर में चल रहा था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेस्क्यू टीम में कैलाश मीणा, श्रवण सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037474


