बोथियावास को अलग ग्राम पंचायत बनाए जाने पर उत्सव:पूर्व विधायक का किया स्वागत, पहले 50 किमी दूर रणधीसर में शामिल थी
बोथियावास को अलग ग्राम पंचायत बनाए जाने पर उत्सव:पूर्व विधायक का किया स्वागत, पहले 50 किमी दूर रणधीसर में शामिल थी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में बोथीयाबास को नई ग्राम पंचायत बनाए जाने पर शनिवार को उत्सव मनाया गया। इस दौरान रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि का ग्रामीणों ने 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही रंग बिरंगे पटाखे जलाकर खुशियां मनाई।
इससे पूर्व ग्रामीणों ने बैंड की धुन पर नाचते गाते हुए महर्षि की अगुवानी की। पूर्व सरपंच व पंचायत समिति सदस्य भवानीसिंह ने बताया कि रणधीसर से बोथियाबास की दूरी 50 किलोमीटर से ज्यादा थी, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती थी। अब बोथियाबास के अलग पंचायत बनने से ग्रामीणों को समय व धन की बचत होगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जो कहता हूं वह करता हूं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को हर घर पानी, नल मिले, इसके लिए योजना बनाकर काम किया। महर्षि ने कहा- राज्य की भजनलाल सरकार ने जनता से किए 70 प्रतिशत वादे पूरे कर दिखाए हैं। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर आरयूबी बनाने व रणधीसर में पीएचसी खोलने का वादा दोहराया।
कार्यक्रम में महर्षि का पंचायत समिति सदस्य भवानी सिंह राजपुरोहित, देवीसिंह, मांगीलाल सिंह, सोहनसिंह, श्रवण सिंह, लाल सिंह, मेघसिंह, रामसिंह, भागीरथ सिंह, नरसी सिंह, गोपाल सिंह, अखराज सिंह, किस्तूरा राम, कुम्भाराम, बीरबल राम, लालाराम नायक, चन्द्राराम, राजेंद्र, पन्नालाल, मांगीलाल, प्रभुराम, बिजूराम, किशनाराम, बालूराम हुड्डा, भंवरलाल गोदारा, तेजपाल गोदारा, नोरतन मल सुथार, राधेश्याम सुथार, नन्द लाल, ओमप्रकाश सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049097


