[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का सम्मान समारोह 8 दिसम्बर को होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का सम्मान समारोह 8 दिसम्बर को होगा

भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का सम्मान समारोह 8 दिसम्बर को होगा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता को पुनः प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर सोमवार 08 दिसम्बर 2025 को पहली बार चूरू आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता करेगे शानदार अभिन्नदन।प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को पुनः दायित्व मिलने पर पूर्व में रविवार को होने वाला कार्यक्रम 08 दिसम्बर सोमवार को दोपहर 03.00 बजे शिवकला मंच नया बास चूरू में आयोजित होगा।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में पंकज गुप्ता के पुनः प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर एवं उनके पुनः दायित्व मिलने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र चूरू आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता उनका शानदार अभिन्नदन करेगे जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राजेन्द्र राठौड़, विधायक आदरणीय हरलाल सहारण एवं जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की उपस्थिती में आयोजित सम्मान समारोह में चूरू विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के कार्यकर्ता विभिन्न संगठनो के जुड़े पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनो के द्वारा अभिन्नदन किया जायेगा।

जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल ने बताया कि प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के चूरू आगमन पर चूरू की सीमा में कार्यकर्ता उनका स्वागत एवं अभिन्नदन करेगे तत्पश्चात देपालसर गणेश मंदिर में पूजा अर्चना पंखा सर्किल पर स्वतंत्रता सैनानी स्व. चन्दनमल बहड़ की मूर्ति पर माल्यार्पण वीर गति स्मारक पर पुष्पांजलि ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण चौधरी कुंभाराम की मूर्ति पर माल्यार्पण शहिद डालूराम की मूर्ति पर माल्यार्पण एव स्वामी गोपालदास की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात नया बास स्थित शिवकला मंच पर पंकज गुप्ता का भव्य अभिन्नदन भारतीय जनता पार्टी परिवार द्वारा किया जायेगा। जिसमें चूरू के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे।

इस संदर्भ में आज जिला कार्यालय चूरू में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई जिसमें राष्ट्रिय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र सैनी, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, वरिष्ठ नेता दौलत तंवर, जिला सहकोषाध्यक्ष रचना कोठारी, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, नोमान खांन, भरत पारीक, जिला मीडिया सहसहयोंजक नीरज जांगिड़, राजीव शर्मा, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, कपील चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77