मुंह दिखाई के लिए हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन:मां की इच्छा पर बहू को गांव लेकर पहुंचा बेटा; युवक-युवती दोनों डॉक्टर
मुंह दिखाई के लिए हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन:मां की इच्छा पर बहू को गांव लेकर पहुंचा बेटा; युवक-युवती दोनों डॉक्टर
चूरू : चूरू में एक बहू की ससुराल में मुंह दिखाई के लिए हेलिकॉप्टर की स्पेशल लैंडिंग कराई गई। डॉक्टर दूल्हा अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए दुल्हन को हिसार (हरियाणा) से हेलिकॉप्टर में लेकर गांव पहुंचा और मुंह दिखाई करवाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हेलिकॉप्टर देखने पहुंचे।
मुंह दिखाई की रस्म के बाद दोनों फिर हिसार के लिए उड़ गए। चूरू जिले की सिद्धमुख तहसील की ढाणी चाहर वाली के रहने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजन चाहर फिलहाल उदयपुर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं, दुल्हन डॉ. तनिष्का जयपुर में गायनी में एमडी कर रही हैं।
डॉ. राजन चाहर की शादी 4 दिसंबर को हरियाणा के हिसार के पास छानी बड़ी निवासी डॉ. तनिष्का कुल्हरी से हुई है। दोनों परिवार अभी हिसार में रहते हैं। इस कारण 5 दिसंबर को दूल्हा केवल दुल्हन की मुंह दिखाई के लिए हेलिकॉप्टर से गांव आया था। रस्म पूरी होने के बाद परिवार हेलिकॉप्टर से हिसार चला गया।
पहले देखिए हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की PHOTOS…



मां का सपना था बहू हेलिकॉप्टर से आए
दूल्हे डॉ. राजन की मां मोहनी देवी का यह सपना था कि उनकी बहू हेलिकॉप्टर से ससुराल आए। मां की इच्छा पूरी करने के लिए डॉ. राजन ने विशेष रूप से एक हेलिकॉप्टर बुक करवाया था। इस आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस और फायर ब्रिगेड का भी पूरा प्रबंध किया गया था। गांव में हेलिकॉप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
भात में 51 पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इस शादी में एक और खास बात यह रही कि डॉ. राजन के पिता समाजसेवी नवीन चौधरी ने भात रस्म में नकदी या कोई भी वस्तु स्वीकार करने के बजाय 51 पौधे लेकर सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पारंपरिक लोकगीतों और रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी
शहर में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले इस डॉक्टर दंपती की इच्छा थी कि वे अपनी शादी की रस्मों को शहर के बजाय अपने गांव में पारंपरिक लोकगीतों और रीति-रिवाजों के साथ संपन्न करें। यह नई पीढ़ी का स्थानीय लोक संस्कृति के प्रति जुड़ाव दर्शाता है।
हिसार की रहने वाली हैं डॉ. तनिष्का
डॉ. राजन के साथ सात फेरे लेने वाली डॉ. तनिष्का हिसार के सेक्टर 16-17 की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रदीप कुलड़िया हैं, जिनका क्रेशर का कारोबार है। डॉ. तनिष्का जयपुर में गायनी में एमडी कर रही हैं।
वहीं, डॉ. राजन हिसार के सेक्टर 15 में रहते हैं। माता-पिता चूरू में पैतृक गांव में ही रहते हैं। कभी कभार बेटों के पास हिसार भी चले जाते हैं।

आधे घंटे में हिसार से गांव पहुंचे
डॉ. राजन चाहर ने बताया कि हेलिकॉप्टर घंटे के हिसाब से चार्ज लेता है। हिसार से उनका गांव ढाणी चाहर 70 किमी पड़ता है। 70 किमी दूर जाने के लिए हेलिकॉप्टर को आधा घंटा लगा।
डॉ. राजन ने बताया कि मुंह दिखाई के कार्यक्रम के लिए गांव में हेलिकॉप्टर लैंड करवाया गया। उनके साथ हेलिकॉप्टर में 4 सदस्य और थे। माता मोहिनी देवी, भाई डॉ. कमल चौधरी, पापा नवीन चौधरी और पत्नी डॉ. तनिष्का। गांव में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए ग्रामीणों ने गोचर जमीन को ट्रैक्टर की मदद से समतल कराया था।
फॉर्म हाउस पर वर-वधू ने केट काटा
हेलिकॉप्टर में वर-वधू गांव पहुंचे तो उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। परिवार और गांव की महिलाओं ने वर-वधू के स्वागत में गीत गाए। करीब 20 मिनट यहां रुकने के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए। दूल्हा-दुल्हन ने यहां केक भी काटा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966337

