[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में 152 छात्रों को स्वेटर वितरित:भारत विकास परिषद और मोदीसन ट्रस्ट ने किया सहयोग, स्कूल में फर्श लगवाने की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में 152 छात्रों को स्वेटर वितरित:भारत विकास परिषद और मोदीसन ट्रस्ट ने किया सहयोग, स्कूल में फर्श लगवाने की घोषणा

फतेहपुर में 152 छात्रों को स्वेटर वितरित:भारत विकास परिषद और मोदीसन ट्रस्ट ने किया सहयोग, स्कूल में फर्श लगवाने की घोषणा

फतेहपुर : फतेहपुर में भारत विकास परिषद और मोदीसन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से राजकीय रामचंद्र नेवटिया उच्च प्राथमिक स्कूल के 152 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता ने बताया कि शाखा अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। मोदीसन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि जयराम मिश्रा ने स्वेटर वितरण के साथ ही राजकीय नेवटिया स्कूल के फर्श पर कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा की।

इस अवसर पर नरेंद्र पारीक ने बच्चों को प्लास्टिक मुक्त जीवन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। स्कूल की प्राचार्या रुक्मणी देवी ने भारत विकास परिषद और मोदीसन चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश छकड़ा, राजकुमार सेन, नरेंद्र पारीक, योगेश पाराशर, किशोर ढांढनिया, ओमप्रकाश सोनी, पूर्व प्राचार्य थावरमल महिचा और माया देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62