स्व. डॉ. बी.एल. मेहरड़ा की छठी पुण्यतिथि पर आज काव्य सम्मेलन व ओब्स्टेकल एरिया का शुभारंभ
स्व. डॉ. बी.एल. मेहरड़ा की छठी पुण्यतिथि पर आज काव्य सम्मेलन व ओब्स्टेकल एरिया का शुभारंभ
खेतड़ी : पूर्व आईएएस एवं शिक्षाविद् स्व. डॉ. बी.एल. मेहरड़ा की छठी पुण्यतिथि पर शुक्रवार सुबह 10:15 बजे डॉ. बी.एल. मेहरड़ा स्मृति पार्क, बीएलएम इंजीनियरिंग कॉलेज, राजोता में भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि सम्पत सरल और वीर रस कवि अशोक चारण काव्य पाठ करेंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अनिल रायल, कुलगुरु-शेखावाटी विश्वविद्यालय, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुणा गर्ग, एसपी बृजेश उपाध्याय तथा सीकेआई सेम्बकॉर्प प्लांट हेड भगनाराय शाक्य होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजीवनी मेहरड़ा, मेडिकल डायरेक्टर–होमलैंड सिक्योरिटी हॉस्पिटल (USA) करेंगी। संचालन खेतड़ी विकास समिति अध्यक्ष विनोदश्री मेहरड़ा व सचिव डॉ. अभिमन्यु मेहरड़ा करेंगे। इस दौरान स्व. मेहरड़ा द्वारा स्थापित शैक्षणिक, सामाजिक व जनसेवा संस्थानों का भी उल्लेख किया जाएगा। आयोजन खेतड़ी विकास समिति द्वारा किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1965928


