खेतड़ी में कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में दो लोग घायल, एक बुजुर्ग गंभीर हालत में रेफर
खेतड़ी में कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में दो लोग घायल, एक बुजुर्ग गंभीर हालत में रेफर
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के कोलिहान नगर के पास गुरुवार दोपहर एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक बुजुर्ग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है।
तातीजा निवासी धर्मपाल (40) पुत्र फूलसिंह अपने बहनोई हजारीलाल (60), निवासी महावा, नीमकाथाना के साथ बाइक पर खेतड़ी से अपने गांव जा रहे थे। कोलिहान नगर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल धर्मपाल और हजारीलाल को टक्कर मारने वाली गाड़ी में बैठाकर खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. अमन मीणा की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बुजुर्ग हजारीलाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झुंझुनूं रैफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। घायल धर्मपाल ने बताया कि वे अपने बहनोई के साथ नीमकाथाना से खेतड़ी आए थे और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। खेतड़ी पुलिस को सूचना मिलने पर टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस दुर्घटना में बाइक और गाड़ी दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045300

