खाटूश्यामजी अपहरण मामले में चौथा बदमाश गिरफ्तार:पुलिस वर्दी और कार जब्त; अपराधी पर मारपीट, डकैती, अवैध हथियार रखने समेत 9 मुकदमे दर्ज
खाटूश्यामजी अपहरण मामले में चौथा बदमाश गिरफ्तार:पुलिस वर्दी और कार जब्त; अपराधी पर मारपीट, डकैती, अवैध हथियार रखने समेत 9 मुकदमे दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ उपखंड के खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल के अपहरण मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में चौथे शातिर बदमाश आनंद कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ननाउ, नोहर, हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार और पुलिस की वर्दी भी बरामद की गई है।
थानाधिकारी अमित कुमार नागौरा ने बताया कि यह घटना 8 जुलाई 2025 को हुई थी। एकादशी के दिन अजमेर निवासी प्रॉपर्टी व्यवसायी अमित खंडेलवाल अपनी महिला साथी के साथ बाबा श्याम के दर्शन करने आए थे। लामियां रोड पर बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर अमित खंडेलवाल का अपहरण कर लिया था।
पुलिस द्वारा लगातार पीछा किए जाने के डर से अपहरणकर्ता अमित खंडेलवाल को पुष्कर-परबतसर मार्ग पर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपहृत व्यवसायी को सकुशल बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही टीमें गठित कर मुख्य आरोपी हरियाणा निवासी दीपक मलिक और प्रदीप पंडित उर्फ पिंकू उर्फ भूड़ियो सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए सीसीटीवी फुटेज और रूट चार्ट की जांच करते हुए चौथे आरोपी आंनद कुमार की पहचान की और उसे उपकारागृह नोहर, हनुमानगढ़ से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और अपहरण के दौरान पहनी गई पुलिस की वर्दी का पता बताया, जिसे जब्त कर लिया गया है।
थानाधिकारी अमित कुमार नागौरा ने बताया कि आरोपी आनंद कुमार के खिलाफ नोहर, संगरिया, रावतसर, गोगामेड़ी सहित विभिन्न पुलिस थानों में मारपीट, संगठित अपराध और अवैध हथियार रखने सहित 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047871


