विद्या संबल सहायक आचार्य संघ ने समायोजन की मांग को लेकर पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन
विद्या संबल सहायक आचार्य संघ ने समायोजन की मांग को लेकर पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश सिंह शेखावत
गुढ़ागौड़जी : उच्च शिक्षा विभाग के 374 राजसेस व नोडल कॉलेजों में कार्यरत 2700 विद्या संबल सहायक आचार्यों पर रोजगार संकट गहराने लगा है। राज्य सरकार द्वारा राजसेस कॉलेजों में शैक्षणिक पदों पर 5 वर्ष की अस्थायी संविदा भर्ती के संभावित नोटिफिकेशन के बाद शिक्षकों ने राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी हायरिंग ऑफ मैनपावर रूल्स–2025 के तहत समायोजन की मांग तेज की है।
इसी को लेकर बुधवार को विद्या संबल सहायक आचार्य संघ ने उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शुभकरण चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सभी शिक्षक यूजीसी मानकों, एपीआई स्कोर और मेरिट के आधार पर चयनित हैं तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने मांग की कि संविदा भर्ती से पहले इन्हें रूल 6(2) के तहत स्क्रीनिंग कर हरियाणा मॉडल की तरह स्थायी समायोजन दिया जाए।
शिक्षकों ने तर्क दिया कि हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी प्रकार समायोजन के बाद भर्ती प्रक्रिया की गई है। साथ ही 2021 में राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर द्वारा दिए गए उस निर्णय का भी उल्लेख किया गया, जिसमें गेस्ट फैकल्टी सहायक आचार्यों को सभी नियमों का लाभ देने की बात कही गई थी।
ज्ञापन देने वालों में डॉ. सुभाष चंद्र सैनी, डॉ. रुचिका, डॉ. अंकित शर्मा, पूजा कुमारी, राजेश कुमार, डॉ. ओमेंद्र सिंह, साहिल सिंह, पूजा कुमारी सैनी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043423


