[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में बाईपास निर्माण में घटिया निर्माण का आरोप:सपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, बोले-शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में बाईपास निर्माण में घटिया निर्माण का आरोप:सपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, बोले-शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया

पाटन में बाईपास निर्माण में घटिया निर्माण का आरोप:सपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, बोले-शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया

पाटन : पाटन बाईपास स्थित तहसील कार्यालय के पीछे आरएसआरटीडीसी विभाग द्वारा बनाई जा रही फोर लेन हाईवे सड़क में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा नेता रामरतन यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

रामरतन यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण में पत्थर, रोड़ी और गिट्टी की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने सड़क की मजबूती पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही फोर लेन जैसी बड़ी सड़क में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार की अनदेखी और विभागीय लापरवाही के कारण सड़कें शुरुआत में ही खराब होने लगी हैं। यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो इस घटिया निर्माण के विरोध में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस विरोध प्रदर्शन में महावीर यादव, लालचंद योगी, सुमेर सिंह, कालू सिंह राजपूत रायपुर, रोहिताश यादव मिंडाला, रोहिताश यादव बल्लुपुरा, महेश यादव खारिया, महेश यादव मिंडाला, रामप्रकाश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker