[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांगजन दिवस पर चूरू में सम्मान समारोह:पांच दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र दिए गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांगजन दिवस पर चूरू में सम्मान समारोह:पांच दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र दिए गए

दिव्यांगजन दिवस पर चूरू में सम्मान समारोह:पांच दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र दिए गए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गर्वमेंट कॉलेज स्तरीय कन्या छात्रावास में हुए इस कार्यक्रम में पांच दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया।

समारोह में पांच पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकल, तीन को व्हीलचेयर और पांच को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। सम्मानित किए गए दिव्यांगों में रोहिताश स्वामी, गजानंद, संदीप सिंह, भंवरलाल प्रजापत और हेमलता स्वामी शामिल थे, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भी दिए गए।

उपनिदेशक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता और समावेशिता को बढ़ावा देने की एक वैश्विक पहल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हर साल अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है। राठौड़ ने दिव्यांगजनों को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए उनके सम्मान पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़, विमला गढ़वाल, नरेंद्र काछवाल, सुरेश सारस्वत, मोहनलाल गढ़वाल, अभिषेक चोटिया, श्रीराम पीपलवा, दिनेश शर्मा और हरदयाल सिंह राठौड़ बरड़ादास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपनिदेशक नागेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि रामनिवास भुंवाल ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लाखनसिंह बीका, विजय खेड़ीवाल, मनीष जाखड़, नरेंद्र झोरड़, पवन थालौड़ और चंद्रावती भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया।

Related Articles