सांसद कस्वां ने लोकसभा में उठाया KCC लिमिट का मुद्दा:बजट घोषणा लागू कर प्रति हेक्टेयर 10 लाख करने की मांग
सांसद कस्वां ने लोकसभा में उठाया KCC लिमिट का मुद्दा:बजट घोषणा लागू कर प्रति हेक्टेयर 10 लाख करने की मांग
चूरू : चूरू सांसद राहुल कस्वां ने बुधवार को लोकसभा में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से बजट घोषणा-2025 को तुरंत लागू करने और KCC ऋण सीमा को प्रति हेक्टेयर 10 लाख रुपए तक बढ़ाने की मांग की।
सांसद कस्वां ने बताया कि भारत सरकार ने आम बजट-2025 में KCC पर ऋण सीमा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की घोषणा की थी। हालांकि, वित्तीय वर्ष का तीसरा तिमाही आने के बावजूद यह घोषणा अब तक क्रियान्वित नहीं हुई है। इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण बैंक बढ़ी हुई सीमा के अनुसार ऋण देने को तैयार नहीं हैं।
उन्होंने किसानों से जुड़ी इस घोषणा पर सरकार के संवेदनहीन रवैये पर चिंता व्यक्त की। कस्वां ने कहा कि कृषि कार्यों में लागत लगातार बढ़ रही है, और एमएसपी में बढ़ोतरी की तुलना में खेती का खर्च कहीं अधिक बढ़ गया है।
सांसद ने जोर दिया कि राजस्थान जैसे बड़े भू-भाग वाले प्रदेशों के किसानों के लिए 5 लाख रुपए की KCC सीमा भी अपर्याप्त है। उन्होंने केंद्र सरकार और कृषि मंत्रालय से तत्काल ध्यान देने और बजट-2025-26 की घोषणा का नोटिफिकेशन जारी करते हुए KCC लिमिट को सीधे प्रति हेक्टेयर 10 लाख रुपए करने का आग्रह किया, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036119

