श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा 21 माटी कला कामगारों के लिए भेजी मशीन
श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा 21 माटी कला कामगारों के लिए भेजी मशीन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्रीयादे माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार जयपुर के राज्य मंत्री माननीय अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक जी द्वारा भेजी गई 21 स्वचालित इलेक्ट्रिकल चाक मशीन एवं मिट्टी गोंदने की इलेक्ट्रिकल स्वचालित मशीन झुंझुनूं विधानसभा, खेतड़ी विधानसभा एवं उदयपुरवाटी विधानसभा की लॉटरी द्वारा चयनित मिट्टी कला से जुड़े हुए कामगारों के आवंटन हेतु आज झुंझुनूं पहुंची l कुम्हार कुमावत महासभा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुमावत, डॉ अशोक कुमावत, पार्षद अशोक प्रजापति, सुशील प्रजापति, योगेंद्र कुण्डलवाल के द्वारा कुछ दिन पहले पूरे झुंझुनूं जिला की सातों विधानसभाओं के 158 आवेदकों की लॉटरी मोरवाल मंगल भवन झुंझुनूं में सभी सातों विधानसभाओं की 70 आवेदकों की लॉटरी निकाली गई थी l
इसी क्रम में आज झुंझुनूं विधानसभा, खेतड़ी विधानसभा एवं उदयपुरवाटी विधानसभा के चयनित कामगारों के लिए मशीनें पहुंच चुकी है चयनित कामगारों का 10 दिन का प्रशिक्षण शिवर पूर्ण होने पर माननीय श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा माटी कला कामगारों को प्रदान की जाएगीl पदाधिकारीयो ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा एवं यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक साहब को आभार एवं साधुवाद प्रदान किया l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035625
