[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उर्दू प्रोफेसर ने किया संस्कृत पोस्ट ग्रेजुएट का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उर्दू प्रोफेसर ने किया संस्कृत पोस्ट ग्रेजुएट का सम्मान

चेजारा समाज की संस्कृत से पोस्ट ग्रेजुएट परवीन आलम का किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर मोहल्ला चेजारान चूरू में उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव असि. प्रोफेसर डॉ शमशाद अली की ओर से चेजारा समाज की संस्कृत से प्रथम पोस्ट ग्रेजुएट परवीन आलम के चूरू आगमन पर मोमेंटो, शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर कमल सिंह कोठारी ने कहा कि राजकीय लोहिया महाविद्यालय के निर्माण कार्य में चेजारा समाज के झबरूद्दीन चेजारा का बहुत महत्वपूर्ण रोल रहा है।

अल्पसंख्यक समाज की बेटी का 32 साल पहले संस्कृत से पोस्टग्रेजुएट करना बहुत बड़ी है और अहम बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान व प्रखर वक्ता रणजीत सातडा ने कहा कि शिक्षा से ही परिवार, समाज और देश का नाम रोशन होता है। डॉ. शमशाद अली ने कहा कि पिछडे समाजों के आगे आने से ही देश की तरक़्क़ी को रफ्तार मिलेगी। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जाने माने एंकर व प्रिंसिपल मुकुल भाटी और संस्कृत के स्कॉलर व प्रिंसिपल अमर सिंह कस्वाँ भी मंचाशीन थे।

विदित हो कि परवीन के दादा झबरुद्दीन की देख रेख मे ही कॉलेज का निर्मांण कार्य संपन्न हुआ था। परवीन के पति डॉ. आलम अली सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिशनर वकील और पुत्र परवेज़ आलम ने लंदन से एम बी ए की डिग्री हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर लाल मोहम्मद चेजारा, क़ासम अली चेजारा , महेंद्र चौबे,डॉ अरिफ खान, डॉ अहसान अली, डॉ साजिद चौहान, डॉ क़ादिर हुसैन,उस्मान चेजारा,एडवोकेट सद्दाम हुसैन, तैयूब अली चेजारा,, गुलाम नबी चेजारा, उसमान अंसारी, शकील दुर्रानी,लियाकत चेजारा, याकूब चेजारा, यूसुफ चेजारा,मोहम्मद इस्लाम चेजारा, इब्राहीम चेजारा,कबीर चेजारा, साहिल चेजारा,फैसल चेजारा,तनवीर चेजारा,असद चेजारा,आसिफ चेजारा,ओसामा चेजारा,
मोहम्मद इस्लाम चेजारा इत्यादि मौजूद रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker