[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप आयोजन

राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश सिंह शेखावत

गुढ़ागौड़जी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की अंतर-महाविद्यालय क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप (पुरुष एवं महिला) 2025 का आयोजन आज मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा, झुंझुनूं में किया गया। इस क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप में विश्वविद्यालय क्षेत्र के विभिन्न राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के कुल 29 कॉलेजों के 76 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ताराचंद मेघवाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.(का) अनिता झाझड़िया ने बताया कि क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान दीक्षांत पी.जी. कॉलेज फतेहपुर के रवि, द्वितीय स्थान बी.जे.एस. कॉलेज महाराजगंज के मोहन एवं तृतीय स्थान विवेकानंद पी.जी. कॉलेज महिला टीम में चैम्पियन पी.टी.ई.ए. कॉलेज झुंझुनूं की सुजाता ने प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सागर कत्याल (बी.के.बी. कॉलेज पिलानी), द्वितीय स्थान सूर्य प्रताप (के.आर.सी. कॉलेज नवलगढ़) एवं तृतीय स्थान शुभम कुमावत (बी.के.बी. की महाविद्यालय सोराना) द्वारा महिला वर्ग में प्रथम स्थान कंचन कुमार (राजकीय महाविद्यालय खंडेला), द्वितीय स्थान प्रियंका (बी.एल.एन. पी.जी. कॉलेज नीमकाथाना) एवं तृतीय स्थान सीमा खंडेला (के.आर.जी. कॉलेज नवलगढ़) द्वारा प्राप्त किया गया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल ने सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता महेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रेखा शर्मा, प्रीति शर्मा सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

अंत में प्राचार्या ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय खेल प्रभारी सुनील कुमार एवं समस्त खेल आयोजन समिति के सदस्यगणों के सहयोग से अंतर-महाविद्यालय क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Related Articles