[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू रेलवे स्टेशन का AGM निरीक्षण किया:साफ-सफाई और अधूरे विकास कार्यों पर जताई नाराजगी, कहा-दिसंबर तक टारगेट पूरा करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू रेलवे स्टेशन का AGM निरीक्षण किया:साफ-सफाई और अधूरे विकास कार्यों पर जताई नाराजगी, कहा-दिसंबर तक टारगेट पूरा करें

चूरू रेलवे स्टेशन का AGM निरीक्षण किया:साफ-सफाई और अधूरे विकास कार्यों पर जताई नाराजगी, कहा-दिसंबर तक टारगेट पूरा करें

चूरू : उत्तर पश्चिम रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) अशोक माहेश्वरी ने मंगलवार को चूरू रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था और निर्माणाधीन क्षेत्रों का विस्तार से जायजा लिया। कई कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एजीएम माहेश्वरी ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर धूल-मिट्टी, टूटी टाइलें और कुछ स्थानों पर अव्यवस्थित केबलिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत सुधारा जाए।

एजीएम ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे आधुनिकीकरण और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि स्टेशन सौंदर्यीकरण, नए शेड निर्माण, शौचालय उन्नयन और प्लेटफॉर्म सुविधाओं में सुधार से जुड़े कार्य अभी भी अधूरे हैं। इसके लिए उन्होंने ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान बीकानेर के एडीआरएम रूपेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुरेश माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62