[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार:शिकायत पर की गई कार्रवाई, हनुमानगढ़ का है आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार:शिकायत पर की गई कार्रवाई, हनुमानगढ़ का है आरोपी

सरदारशहर पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार:शिकायत पर की गई कार्रवाई, हनुमानगढ़ का है आरोपी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए की गई। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उमेद सिंह राजपूत, निवासी उदासर, तहसील नोहर, हनुमानगढ़ ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटना की गंभीरता और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, वृताधिकारी कुलदीप वालिया (आरपीएस) के निर्देशन में तथा थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने सूचना मिलते ही टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। पुलिस ने 30 दिसंबर 2025 को आरोपी उमेद सिंह (49) को उदासर बड़ा, थाना खुईया, तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि महिला अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी और त्वरित कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62