[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में SFI ने किया विरोध प्रदर्शन:परीक्षा फीस वृद्धि को लेकर जताया विरोध, कुलपति को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में SFI ने किया विरोध प्रदर्शन:परीक्षा फीस वृद्धि को लेकर जताया विरोध, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर में SFI ने किया विरोध प्रदर्शन:परीक्षा फीस वृद्धि को लेकर जताया विरोध, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : सरदारशहर में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की तहसील कमेटी ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा परीक्षा फॉर्म फीस में की गई वृद्धि का विरोध किया है। संगठन ने सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

छात्र नेताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 1 दिसंबर से शुरू हुए परीक्षा फॉर्म में पिछले वर्ष की तुलना में प्रत्येक कोर्स में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। संगठन का कहना है कि यह वृद्धि छात्रों के हित में नहीं है और इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। SFI ने चेतावनी दी है कि यदि परीक्षा फीस में की गई बढ़ोतरी को शीघ्र वापस नहीं लिया गया, तो संगठन विश्वविद्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

यह ज्ञापन राजकीय एसबीडी महाविद्यालय सरदारशहर की प्राचार्या डॉ. कविता दीक्षित के माध्यम से प्रेषित किया गया। प्राचार्या डॉ. दीक्षित ने छात्रों की मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि ज्ञापन संबंधित उच्च अधिकारियों तक भेज दिया जाएगा तथा मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय संदीप, जयपाल, भरतराज बरोड़, राजकुमार, सुरजीत, संदीप बरोड़ और पंकज सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62