[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजौली नई ग्राम पंचायत बनी:ग्रामीणों ने विधायक पितराम सिंह काला का आभार जताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिजौली नई ग्राम पंचायत बनी:ग्रामीणों ने विधायक पितराम सिंह काला का आभार जताया

बिजौली नई ग्राम पंचायत बनी:ग्रामीणों ने विधायक पितराम सिंह काला का आभार जताया

पिलानी : पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का बिजौली को नई ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए ग्रामीणों ने उनके आवास पर सम्मान किया। ग्रामीणों ने विधायक काला को साफा बांधकर और माल्यार्पण कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पितराम सिंह काला ने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत को लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई बताया। उन्होंने कहा कि नई ग्राम पंचायत बनने से गांवों का विकास बेहतर तरीके से हो पाएगा। विधायक ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि वे आगे भी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

ग्रामीणों ने विधायक काला के प्रयासों की सराहना करते हुए इस कदम को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर सूबेदार चन्दगीराम, छगन सिंह, जीवन सिंह, राजकुमार अग्रवाल, बजरंग सिंह, विजय सिंह, इन्दरसिंह पीपली, मोती लाल बाडेटिया, अनिल जांगिड़ और सुभाष आमेरिया सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker