[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भूरीवास में 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाले शिव मंदिर की नींव रखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

भूरीवास में 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाले शिव मंदिर की नींव रखी

भूरीवास में 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाले शिव मंदिर की नींव रखी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मधु दहिया 

बुहाना : बुहाना उपखंड के गांव भूरीवास में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का चंदा एकत्र कर मकराना के शुद्ध सफेद मार्बल से भव्य शिव मंदिर बनवाने का संकल्प लिया। रविवार को सुबह ठीक 11:15 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर की नींव रखी गई। इस अवसर पर हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के ख्यातनाम संत उपस्थित रहे। हवन में ब्रह्मस्वरूप महाराज (खांदवा आश्रम), कृष्ण स्वरूप महाराज (माजरी आश्रम) तथा सत्यवीर नाथ महाराज (बाबा सीतानाथ मंदिर कुई) ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। नवयुवक मंडल एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नवीन गजराज ने बताया कि पूरा मंदिर मकराना के उच्च कोटि के सफेद संगमरमर से बनेगा और इसकी भव्यता क्षेत्र में अद्वितीय होगी।

समिति के पदाधिकारी अमर सिंह, शेर सिंह, सुरेश शर्मा, अभय राम मास्टर, प्रताप सिंह, रामोतार, गोपाल, राजेश, नरेंद्र, राजू, हनुमान, रणधीर, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र, राजपाल, परमजीत, रमेश, ताराचंद, सतीश, महीपाल, शुभराम, विजय लांबा सहित सैकड़ों ग्रामीण दिन-रात इस पुनीत कार्य में जुटे हैं। कार्यक्रम में भूरीवास के अलावा आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति की ओर से सभी आए हुए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles