[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

20 घंटे में ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी का खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

20 घंटे में ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी का खुलासा

कोतवाली पुलिस ने आरोपी दबोचा, वाहन बरामद

झुंझुनूं : कोतवाली थाने की टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए अणगासर रोड स्थित रूपाणाधाम ट्रेडिंग कम्पनी से चोरी हुए ट्रैक्टर–ट्रॉली का खुलासा मात्र 20 घंटे में कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन भी बरामद कर लिया। घटना 26 नवंबर की है। बडागांव निवासी रघुवीर सिंह सैनी ने रिपोर्ट दी कि उसका ट्रैक्टर (RJ 10 RB 7988) रात में रुपाणाधाम के बाहर खड़ा था। सुबह उठने पर वाहन गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक ट्रैक्टर ले जाता हुआ दिखा।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के निर्देश पर थानाधिकारी श्रवण कुमार नील के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल की जांच की, तकनीकी विश्लेषण किया और मुखबिरों को सक्रिय किया। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने सचिन उर्फ सेठी (25), निवासी अहीरो की ढाणी, तन सोनासर, थाना धूनरी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी कबूल कर ली। उसके कब्जे से चोरी हुआ ट्रैक्टर–ट्रॉली बरामद कर ली गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले 4–5 साल से लगातार वाहन चोरी, लूट, डकैती प्रयास, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसे मामलों में सक्रिय है। एक संगठित गैंग चलाने और गंभीर अपराधों की वजह से पुलिस ने केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ दी है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में श्रवण कुमार नील, थानाधिकारी, सुमेर सिंह, सतवीर सिंह, विक्रम, दिनेश, कुलदीप, विक्रम, सुरेन्द्र, अंकित शामिल रहे। 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77