डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट नवलगढ़ की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट नवलगढ़ की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग द्वारा पंजीकृत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट नवलगढ़ के 5 वर्षीय चुनाव चुनाव अधिकारी महेश कुमार मासलपुरिया की देखरेख में सम्पन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से पूर्व प्रधानाचार्य चौथमल सोंकरिया को अध्यक्ष, ट्रस्टी केसर देव धानिया को सचिव, ट्रस्टी पीरामल दायमा को कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार सबलानिया को संयुक्त सचिव तथा वेद प्रकाश बोयल को व्यवस्था सचिव चुना गया।
चुनाव उपरांत आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पोद्दार कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के. डी. यादव एवं पेंशनर समाज के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह निठारवाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
इस मौके पर ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष रामनाथ सिंह सुरेला, बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह सौंथली, मनोज कुमार वास्तविक, पूर्व बैंक मैनेजर प्रभु दयाल जागृत, संरक्षक हरलाल सिंह बड़वासी और प्रेमल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष चौथमल सोंकरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता के सिद्धांत पर कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि नवलगढ़ क्षेत्र में महापुरुषों की डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने, राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब एवं असहाय विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और पुस्तक उपलब्ध करवाने, तथा जन जागृति के लिए अभियान चलाने की योजना पर ट्रस्ट कार्य करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक कुरीतियों, रूढ़िवादिता और पाखंड का घोर विरोध करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाना ट्रस्ट का प्रमुख लक्ष्य रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971170


