बबाई में राम-जानकी विवाह समारोह संपन्न:तीन दिवसीय आयोजन में हुई भव्य विदाई, श्रद्धालुओं ने की भागीदारी
बबाई में राम-जानकी विवाह समारोह संपन्न:तीन दिवसीय आयोजन में हुई भव्य विदाई, श्रद्धालुओं ने की भागीदारी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई स्थित तिवाड़ी सीताराम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय राम-जानकी विवाह समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया है। इस दौरान भगवान श्रीराम और माता जानकी की भव्य विदाई का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम की समठुणी रस्म निभाई और जानकीजी को दहेज स्वरूप साड़ी व नकदी भेंट की। इसके बाद भगवान राम का तिलक किया गया। राजा जनक की भूमिका में वासुदेव तिवाड़ी ने दशरथ नवल किशोर तिवाड़ी से गले मिलकर तिलक लगाकर बारात को विदा किया।
विदाई के समय महिला श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए। इससे पूर्व, राम-जानकी विवाह की सभी रस्मों का विधि-विधान से निर्वहन किया गया।
पंडित मोहित मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि भगवान के प्रति आस्था रखने से जीवन आनंदमय रहता है और उनकी भक्ति से भक्तों पर सदैव कृपा बनी रहती है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को जीव-जंतुओं की सेवा करने और गाय के महत्व पर जोर देते हुए उसकी पूजा से पुण्य प्राप्ति की बात कही। पंडित मिश्रा ने सनातन धर्म और संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
ये रहे मौजूद
समारोह के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शुभम मिश्रा, मधुसूदन तिवाड़ी, एडवोकेट बिशनलाल छक्कड़, मंजू छक्कड़, अंकित शर्मा, पुजारी रवि कुमार शर्मा, राजेश सैनी, संदीप तिवाड़ी, जगदीश तिवाड़ी, रोहिताश तिवाड़ी, फूलचंद सैनी, अमित शर्मा-पूजा शर्मा और निर्मला तिवाड़ी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971241


