[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 30 नवंबर को चिकित्सा शिविर:नागरिक परिषद ने तैयारियों को लेकर की बैठक, जिम्मेदारियां सौंपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 30 नवंबर को चिकित्सा शिविर:नागरिक परिषद ने तैयारियों को लेकर की बैठक, जिम्मेदारियां सौंपी

लक्ष्मणगढ़ में 30 नवंबर को चिकित्सा शिविर:नागरिक परिषद ने तैयारियों को लेकर की बैठक, जिम्मेदारियां सौंपी

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद की ओर से हर महीने आयोजित किए जाने वाले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन इस बार 30 नवंबर को किया जाएगा। इस बार शिविर के स्थान में बदलाव किया गया है। नवंबर माह का शिविर पूर्व निर्धारित स्थान शकुंतला वाटिका की बजाय नवलगढ़ रोड स्थित परिषद के कार्यालय सेवा मंदिर भवन में लगेगा।

शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम शकुंतला वाटिका में परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय इकाई अध्यक्ष विष्णु भूत, सचिव निशांत गोयनका, संरक्षक राजकुमार पारीक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता पुजारी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील बूबना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शिविर स्थल परिवर्तन के संबंध में आमजन तक जानकारी पहुंचाने, व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने और विभिन्न जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तृत चर्चा की गई। परिषद सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए शिविर की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।

महिला प्रकोष्ठ की सचिव सोनू सोमानी सहित कुसुम पुजारी, शोभा सोनी, आस्था शर्मा, संगीता सैनी, अरुणा पाराशर, सुधा पारीक, संध्या छावछरिया और स्मिता चूड़ीवाला को इस शिविर में पंजीयन व्यवस्था का प्रमुख जिम्मा सौंपा गया है।

परिषद के सचिव निशांत गोयनका ने बताया कि हर महीने की तरह इस बार भी शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77