[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पार्टी द्वारा अधिकृत बीएलए एसआईआर की प्रक्रिया की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें-मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पार्टी द्वारा अधिकृत बीएलए एसआईआर की प्रक्रिया की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें-मंडेलिया

पार्टी द्वारा अधिकृत बीएलए एसआईआर की प्रक्रिया की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें-मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि पार्टी के बीएलए व कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा दी हुई।

अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुए शीघ्र ही वंचित मतदाताओं के गणना प्रपत्र भराकर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त बीएलओ को जमा करवा देंवे। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र में किसी भी बूथ पर एक भी वैध मतदाता एसआईआर फॉर्म प्रक्रिया भरने से वंचित ना रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पं.स. प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. हुसैन निर्बाण, रमजान खान, अबरार खान, शिवकुमार शर्मा, संजय भाटी, प्यारेलाल दानोदिया, विमल शर्मा, विद्याधर मेघालय, कृष्ण सुण्डा, दीपिका सोनी, आरिफ रिसालदार, अजीज दिलावरखानी, योगेश ढाका श्रवण बसेर,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहें।

Related Articles