[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर बस स्टैंड पर जाम से आमजन परेशान:यातायात प्रभारी ने की कार्रवाई, चालान की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर बस स्टैंड पर जाम से आमजन परेशान:यातायात प्रभारी ने की कार्रवाई, चालान की चेतावनी दी

सरदारशहर बस स्टैंड पर जाम से आमजन परेशान:यातायात प्रभारी ने की कार्रवाई, चालान की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के कृष्णा बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से जारी अव्यवस्था अब आमजन और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यातायात प्रभारी गणपत राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनावश्यक रूप से खड़ी बसों को हटवाया और बस चालकों को सख्त चेतावनी दी। प्रभारी ने कहा कि यदि दोबारा गलत तरीके से बसें खड़ी की गईं, तो चालान काटकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से खड़े ठेलों को जल्द हटाया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे कई बार बस चालकों को समझाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद बसें मनमर्जी से खड़ी कर दी जाती हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि यह स्थिति दोबारा बनी तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।

Related Articles