सादुलपुर में सिलेंडर में लगी आग, टेंपो भी जला:पानी गर्म करने के लिए सिलेंडर चालू किया था, रेगुलेटर ने पकड़ी आग
सादुलपुर में सिलेंडर में लगी आग, टेंपो भी जला:पानी गर्म करने के लिए सिलेंडर चालू किया था, रेगुलेटर ने पकड़ी आग
सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 3 में सोमवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ा एक टेंपो जल गया। घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार- अशोक कुमार ने पानी गर्म करने के लिए सिलेंडर चालू किया था। इसी दौरान अचानक रेगुलेटर ने आग पकड़ ली और कुछ ही क्षणों में लपटें उठने लगीं। परिवार के सदस्यों और मोहल्लेवासियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए जलते सिलेंडर को घर से बाहर गली में फेंक दिया।

हालांकि, गली में फेंके गए सिलेंडर की आग ने वहीं खड़े एक टेंपो को भी अपनी चपेट में ले लिया। सिलेंडर और टेंपो को जलता देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। इसके बाद, मोहल्लेवासियों ने गीले कपड़ों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से घर के कुछ कपड़े जल गए। अशोक कुमार अपने परिवार का गुजारा टेंपो चलाकर करते थे, जिससे अब उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। मोहल्लेवासियों ने इस घटना को एक बड़ा हादसा बताते हुए प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1971410


