रात को धड़ले से निकलते हैं औवरलोड वाहन, प्रशासन सोता रहता है कुंभकर्णी नींद….!!
रात को धड़ले से निकलते हैं औवरलोड वाहन, प्रशासन सोता रहता है कुंभकर्णी नींद....!!
नीमकाथाना : मुख्यमंत्री ने 3 नवंबर को ओवरलोडिंग रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन हकीकत में हालात ज्यों के त्यों। पाटन रोड पर हर रात ओवरलोड डंपर व ट्रक धड़ल्ले से गुजरते हैं। न चैकिंग… न कार्यवाही… न रोक-टोक।
सड़कें बन रहीं हादसों का अड्डा
गड्ढों से भरी सड़कों पर चलना मुश्किल। रोड किनारे उगे विलायती बबूल के पेड़ हादसों को दावत दे रहे हैं। कई बार शिकायतें हुईं, पर काटने की कार्रवाई तक शुरू नहीं।

अवैध खनन पर भी लगाम नहीं
मुख्यमंत्री के निर्देशों में अवैध खनन व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी शामिल थे। लेकिन क्षेत्र में हालात पहले जैसे।
लोगों का आरोप — “राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक ढिलाई के कारण सब चल रहा है।”
आमजन का सवाल
“अगर मुख्यमंत्री के आदेशों का ही पालन नहीं, तो फिर मैदान में कौन जागेगा?” रात होते ही सड़क पर दौड़ते ओवरलोड वाहन प्रशासन की उदासीनता की पूरी कहानी बयां कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047708


