खेतड़ी उपखंड की 145 स्कूलों के कक्षा-कक्षों की मरम्मत के लिए 2.90 करोड़ रुपए स्वीकृत, विधायक के प्रयास लाए रंग
खेतड़ी उपखंड की 145 स्कूलों के कक्षा-कक्षों की मरम्मत के लिए 2.90 करोड़ रुपए स्वीकृत, विधायक के प्रयास लाए रंग
खेतड़ी : बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए विद्यालय भवनों की मरम्मत के लिए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर ने जिले के विद्यालयों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। जिले में सबसे अधिक खेतड़ी उपखंड की 145 स्कूलों के कक्षा-कक्षों की मरम्मत के लिए कुल 2 करोड़ 90 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। प्रत्येक कक्षा-कक्ष के लिए 2 लाख रुपए जारी किए गए हैं। प्रभु गुर्जर राजोता ने बताया कि क्षेत्र में इस बार भारी बारिश के कारण कई विद्यालयों के कमरे जर्जर हो गए थे, दीवारों में दरारें पड़ गई थीं और छतों से पानी टपक रहा था, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। स्थिति को देखते हुए विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने लगातार विभागीय स्तर पर प्रयास किए, जिसका परिणाम है कि जिले में सर्वाधिक स्वीकृति खेतड़ी उपखंड की 145 स्कूलों को मिली। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र का नोजवान तभी आगे बढ़ेगा, जब उसे सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हर बच्चे को मजबूत और सुरक्षित भवन में शिक्षा मिले। कक्षा-कक्षों की मरम्मत से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी और उन्हें अच्छा वातावरण मिल सकेगा। शिक्षा ही विकास की नींव है, और खेतड़ी का हर बच्चा पढ़-लिखकर आगे बढ़े, यही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्वीकृति के बाद मरम्मत कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा, ताकि आगामी सत्र से पहले स्कूल पूरी तरह सुरक्षित हो सकें। ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार मांग के बावजूद वर्षों से कई स्कूलों की हालत सुधार नहीं हो पा रही थी। अब 145 स्कूलों की मरम्मत के लिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत होना क्षेत्र के लिए बड़ी राहत है। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हम सभी चिंतित थे। अब कक्षा-कक्षों के सुधरने से बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047797


