सरदारशहर, सावर मंडियों में मूंग-मूंगफली खरीद 24 नवंबर से:सरकारी खरीद केंद्र के लिए स्थान का निरीक्षण किया
सरदारशहर, सावर मंडियों में मूंग-मूंगफली खरीद 24 नवंबर से:सरकारी खरीद केंद्र के लिए स्थान का निरीक्षण किया
सरदारशहर : सरदारशहर और सावर जेबी कृषि मंडियों में मूंग और मूंगफली की सरकारी खरीद प्रक्रिया 24 नवंबर, सोमवार से शुरू होगी। केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद में हुई देरी के बाद अब किसानों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस संबंध में सहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार सुनील मांडिया ने शुक्रवार को मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मंडी परिसर में पर्याप्त स्थान उपलब्ध न होने के कारण वैकल्पिक जगहों का भी निरीक्षण किया गया। इंदिरा गांधी रेस्ट हाउस के पास का परिसर खरीद केंद्र के रूप में निर्धारित होने की संभावना है। इस संबंध में अंतिम निर्णय जल्द ही जारी किया जाएगा। इस वर्ष मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपए प्रति क्विंटल और मूंगफली का समर्थन मूल्य 7263 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। आमतौर पर राजस्थान में सरकारी खरीद 1 नवंबर से शुरू हो जाती है। हालांकि, इस बार प्रशासनिक प्रक्रियाओं और पंजीकरण की जांच में अधिक समय लगने के कारण खरीद में देरी हुई है।
उप रजिस्ट्रार सुनील कुमार मांडिया ने बताया कि जिले के कुल 40,000 किसानों ने मूंग और मूंगफली की उपज की तुलाई के लिए पंजीकरण करवाया था। जिला कलेक्टर स्तर पर हुई जांच में 9,000 पंजीकरण फर्जी पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। अब शेष बचे किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। सरदारशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक आकिब खान के अनुसार, सरदारशहर-भानीपुरा क्षेत्र से 1530 किसानों ने मूंग और 9560 किसानों ने मूंगफली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिलेगी।
खरीद में देरी के कारण किसानों को अपनी उपज समर्थन मूल्य से काफी कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। वर्तमान में मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य से 2500 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल कम कीमत पर बिक रही है, जबकि मूंगफली के दाम भी एमएसपी से काफी नीचे चल रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि सरकारी खरीद शुरू होने के बाद बाजार में भी कीमतों में सुधार होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1969734


