सरदारशहर मुख्य बाजार में नाले में ब्लॉकेज:सड़क पर भर गया पानी, नगर परिषद टीम सफाई में जुटी
सरदारशहर मुख्य बाजार में नाले में ब्लॉकेज:सड़क पर भर गया पानी, नगर परिषद टीम सफाई में जुटी
सरदारशहर : सरदारशहर के मुख्य बाजार में गुरुवार को नाले में ब्लॉकेज के कारण सड़क पर गंदा पानी भर गया। इससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिषद की तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मशीन की सहायता से पाइपलाइन की सफाई शुरू की।
सभापति चौधरी ने बताया कि कुछ लोग लापरवाही से पॉलिथीन, खराब सब्जियां और अन्य कचरा पानी निकासी लाइन में डाल देते हैं, जिससे बार-बार ब्लॉकेज की समस्या उत्पन्न होती है। इस संबंध में कई बार जागरूकता अभियान भी चलाया गया है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
नगर परिषद एसआई अनिल कुमार ने जानकारी दी कि नाले में जमे कचरे को हटाने का कार्य जारी है। मशीन द्वारा सफाई कर पाइपलाइन को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही बाजार क्षेत्र में पानी की निकासी सामान्य हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035965
