[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियों को किया सम्मानित:जिला कलेक्टर सुराणा ने मीडिया की भूमिका को बताया अहम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियों को किया सम्मानित:जिला कलेक्टर सुराणा ने मीडिया की भूमिका को बताया अहम

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियों को किया सम्मानित:जिला कलेक्टर सुराणा ने मीडिया की भूमिका को बताया अहम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के नगरश्री शोध संस्थान में रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ने मीडियाकर्मियों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा मुख्य मेहमान थे। जनसंपर्क उपनिदेशक कुमार अजय और लायन बालकिशन राजगढ़िया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र और बेहतर समाज के निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया के माध्यम से सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुंच पाती है।

उन्होंने पत्रकारों से देश की विकास यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सुराणा ने यह भी कहा कि जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सूचना प्रसारण को तेज और सुलभ बना रहा है, वहीं यह तथ्यों की सत्यता और प्रामाणिकता की चुनौती भी बढ़ा रहा है। ऐसे समय में पत्रकारों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

जनसंपर्क उपनिदेशक कुमार अजय ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया का दायित्व केवल सूचना देना नहीं, बल्कि सत्य, संतुलन और समाजहित को प्राथमिकता देना भी है। उन्होंने पत्रकारिता में मौलिकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया का सबसे बड़ा मूल्य उसकी मौलिकता ही है।

एपीआरओ मनीष कुमार ने जिम्मेदार और रचनात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। क्लब अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। लायन बालकिशन राजगढ़िया ने लायंस क्लब की सेवाओं और पत्रकारों के योगदान की सराहना की। गुरुदास भारती ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों को शॉल, माल्यार्पण और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लायन राजीव चाहर ने अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर अग्रवाल, शैलेन्द्र माथुर, रामचंद्र राजोतिया, सुनील रंजन टकणेत, मुकुल सिगतिया, आबिद खान, महेंद्र धानुका, कमल जांगिड़, डॉ राजकुमार पूनिया, रघुवीर सिंह गुरावा, महेश हारित, दीनदयाल सैनी, ताराचन्द प्रजापत, शंकरलाल सैनी, अशोक जांगिड़ और विजय इसरानी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चंदप्रकाश खत्री ने किया।

Related Articles