[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना ने निकाला यूनिटी मार्च:सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली पदयात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना ने निकाला यूनिटी मार्च:सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली पदयात्रा

राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना ने निकाला यूनिटी मार्च:सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली पदयात्रा

राजगढ़ : राजगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई प्रथम ने 11 नवंबर को ‘एकता पैदल मार्च’ निकाला। ये मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य जगबीर सिंह ने पदयात्रा के बैनर और पंपलेट का अनावरण करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और यूनिटी मार्च के लिए रवाना किया। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर से शहीद स्मारक, पंचायत समिति राजगढ़, तहसील उपखंड कार्यालय और सेशन न्यायालय राजगढ़ से होते हुए मुख्य बस स्टैंड तक मार्च निकाला।

छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। ये मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्र सेवा, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देता हुआ दिखा। कार्यक्रम का सफल समापन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनीता गोस्वामी के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के कर्मवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चेतना और वंशिका संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। करीना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य संकाय सदस्य, कार्मिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77