[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगरपालिका में वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगरपालिका में वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान

खेतड़ी नगरपालिका में वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मंजीत तंवर 

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका परिसर में मंगलवार को वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गीता सैनी थी, जबकि अध्यक्षता ईओ नागरमल गुर्जर ने की। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने सभी उपस्थित कार्मिकों को आत्मनिर्भरता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें यह आज़ादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है, इसलिए अब हमारा दायित्व है कि हम अपने पद पर रहते हुए सेवा, समर्पण और ईमानदारी की भावना से कार्य करें।

सैनी ने कहा कि नगरपालिका की टीम बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर रही है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करें, ताकि जनता और सरकार की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी स्वामी विवेकानंद की धरा है जिन्होंने शिकांगो में भारत की सनातन धर्म की ध्वज लहराई। राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी ने सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर लीलाधर सैनी, पार्षद नगेंद्र सिंह सोढ़ा, डॉ सोमदत्त भगत, सुनील सैनी, सुखराम गुर्जर, संदीप शर्मा, लोकेश सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे

Related Articles