[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अतिक्रमण हटाओ अभियान कल से:अधिशासी अधिकारी ने लिया जायजा, पिलानी रोड से होगी शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अतिक्रमण हटाओ अभियान कल से:अधिशासी अधिकारी ने लिया जायजा, पिलानी रोड से होगी शुरुआत

चिड़ावा में अतिक्रमण हटाओ अभियान कल से:अधिशासी अधिकारी ने लिया जायजा, पिलानी रोड से होगी शुरुआत

चिड़ावा : झुंझुनू के चिड़ावा शहर में नगर पालिका प्रशासन कल से अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहित मिल ने कबूतरखाना के पास मौके पर पहुंचकर अभियान की तैयारियों का जायजा लिया।

अधिशासी अधिकारी रोहित मिल के अनुसार, अतिक्रमण हटाने का यह अभियान कल सुबह 10:00 बजे से शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण में यह कार्रवाई पुलिस चौकी से लेकर पिलानी चौराहे तक की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि अभियान को पुलिस बल (जाप्ता) और मौका मजिस्ट्रेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के कारण टाला गया था। अब सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

ईओ मिल ने इस बात पर जोर दिया कि अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग करना पड़ेगा, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे। जायजे के दौरान अधिशासी अधिकारी के साथ उनकी टीम भी मौके पर मौजूद थी।

Related Articles